JABALPUR NEWS- माता पूजने जा रही मां-बेटी पर एसिड अटैक!, भरी भीड़ में से हमलावर फरार

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में माता पूजन के लिए जा रही एक महिला और उसकी बेटी पर कथित रूप से एसिड अटैक कर दिया क्या। पुलिस का मानना है कि वह लिक्विड एसिड नहीं लेकिन ज्वलनशील पदार्थ था। शायद चेन स्नेचिंग के लिए ऐसा किया गया। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया था।

मामला मंगलवार देर रात 1 बजे का है। जबलपुर थाना कोतवाली के पास रहने वाली मां-बेटी परिवार में चल रही दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने स्प्रे के माध्यम से एसिड अटैक कर दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। दोनों का कहना है कि वह हमलावर को नहीं पहचानती। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की नियत से महिलाओं को डिस्टर्ब करने के लिए स्प्रे किया होगा। 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी गोपाल खांडेल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मां-बेटी पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। इस शिकायत पर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!