JABALPUR NEWS- कॉलेज में लड़कियों का हंगामा, तोड़फोड़, प्रिंसिपल ऑफिस का घेराव

जबलपुर
। होम साइंस कॉलेज में आज छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। NSUI के बैनर तले लड़कियों ने प्रिंसिपल का ऑफिस घेर लिया। जमकर नारेबाजी की। कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। 

दरअसल होम साइंस कॉलेज के सेकंड ईयर में 200 लड़कियों को फेल कर दिया गया है। सभी लड़कियां पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रही थी लेकिन कॉलेज मैनेजमेंट ने उनकी पुनर्मूल्यांकन की मांग को खारिज कर दिया। इसी बात से नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रिंसिपल ने पुलिस बुला ली। इसके कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। लड़कियों की पुलिस टीम के साथ झड़प भी हुई। 

छात्राओं को जानबूझकर पहल किया जा रहा है: NSUI 

NSUI की राष्ट्रीय समन्वयक देवकी पटेल का कहना है कि महाविद्यालय में छात्राओं को लगातार फेल किया जा रहा है। पिछले दिनों भी हमने प्रदर्शन किया था। इसके बाद फेल की गईं 6 छात्राओं की कॉपियां खुलीं, तो उनमें से 3 पास हो गईं। आखिर गड़बड़ी किस ओर से हुई। आप छात्राओं को किस कारण से फेल कर रहे हैं। हमारे कॉलेज में 11 छात्राएं पीजी डिप्लोमा की हैं। उनका कोर्स पूरा नहीं किया और एग्जाम ले लिया गया। एटीकेटी में तो छात्राओं के नंबर और कम हो गए। यहां पर गड़बड़ी पर गड़बड़ी हो रही है।

लड़कियों ने कॉलेज में तोड़फोड़ की है, मामले दर्ज होंगे: पुलिस 

थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि हमने छात्राओं और प्रिंसिपल दोनों की ही बातें सुनी हैं। दोनों को समझाइश भी दी गई है। कुछ छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में तोड़फोड़ की है, जिनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !