MP CG NEWS- कर्मचारी महंगाई भत्ता वृद्धि के बाद- मध्य प्रदेश में 38%, छत्तीसगढ़ में 33%

भोपाल
। ताजा आंकड़ों से निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि शासकीय कर्मचारियों को मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ की सरकार ज्यादा प्रताड़ित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद ने 1 जुलाई 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% कर दिया था। मध्यप्रदेश में अब जाकर हुआ और छत्तीसगढ़ में तो अभी भी नहीं हुआ। 

मध्यप्रदेश में दीपावली पर सैलेरी एडवांस प्लस एरियर 

मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों ने सरकार के सामने महंगाई भत्ते को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट की थी। सरकार ने योजना बनाई है कि दीपावली से पहले कर्मचारियों को नवीन महंगाई दर के अनुसार सैलेरी एडवांस दिया जाएगा और इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि उन्हें एरियर का भुगतान कर दिया जाए। 

छत्तीसगढ़ में 38 की जगह 33% दीपावली गिफ्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 33% कर दिया है। यह उनकी ओर से कर्मचारियों को दीपावली की गिफ्ट है। उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ में अपने अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल अक्सर लंबी चलती है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!