INDORE NEWS- कपड़ा व्यापारी का शव फांसी पर मिला, 3 दिन बाद ससुराल से लौटा था

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक तीन दिन से वह ससुराल में था। शनिवार शाम को ही अपने घर आया था। घर आकर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह पिता उठे तो उसे कमरे में फंदे पर लटके हुए देखा। पुलिस के मुताबिक कमरे को सील कर दिया है। सुसाइड नोट ओर मोबाइल को लेकर जांच की जा रही है।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम राजेन्द्र (44) अहिरवार निवासी कुंदन नगर है। राजेन्द्र ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पिता प्रेमचंद अहिरवार ने फंदे पर शव लटके हुए देखा। जिसके बाद छोटे विकास को सूचना दी। दोनों राजेन्द्र को एमवाय ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके मुताबिक अभी कमरे में किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है।

भाई विकास ने बताया कि वह नॉवेल्टी मार्केट में नौकरी करता है। वहीं बड़े भाई राजेन्द्र घर से ही रेडीमेड का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी खुशबू, एक बेटा और दो बेटियां है। राजेन्द्र भैया ने डेढ़ साल पहले ही नया घर लिया था। जिसमें बैंक का लोन भी था। परिवार ने कर्ज या किसी अन्य बात को लेकर इंकार किया है। 3 दिन पहले उज्जैन के दुर्गा नगर में उनके ससुर की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ वहां गए हुए थे।

शनिवार शाम वह भाभी और बच्चों को वहीं छोड़कर घर आ गए थे। रात में मां ने ऊपर ही खाना बना दिया था। जिसमें राजेन्द्र खाना खाकर सोया था। इसके बाद विकास रात करीब 11 बजे घर पहुंचा तो भाई की जानकारी लेकर वह भी सोने चले गए। सुबह उसे पिता ने घटना के बारे में बताया। राजेन्द्र की मौत की सूचना के बाद पत्नी और बच्चे भी इंदौर पहुंच गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!