DAVV CUET(UG)-2022 रजिस्ट्रेशन लिंक और काउन्सलिंग शेड्यूल जारी- NEWS TODAY

इंदौर।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर मध्य प्रदेश में CUET (UG)- 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक और काउन्सलिंग गाइडलाइन जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि NTA (National Testing Agency) द्वारा आयोजित CUET (UG)- 2022 (Common University Entrance Test (Undergraduate) के रिजल्ट के बेस पर (मेरिट) davv में में एडमिशन दिए जाएंगे।

DAVV ADMISSION Registration Link 

इसके लिए कंडीडेट अपना रजिस्ट्रेशन mponline के माध्यम से Davv द्वारा ज़ारी की गई लिंक पर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 7 अक्टूबर 2022 से 14 अक्टूबर 2022 चलेगी। रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपए एवं पोर्टल चार्ज 100 रुपए निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त davv द्वारा CUET ( UG) - 2022 क Guidelines for First Counselling (CUET-UG) 2022 CUET,UG Counselling के लिए 05 ग्रुप ( B,C,D,E,F) बनाए गए हैं ,जिनमें CUET स्कोर कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। 

कैंडीडेट्स को इन 05 ग्रुप में अपनी एलिजिबिलिटी या मैपिंग के आधार पर ही अलग अलग रजिस्ट्रेशन करना है। काउंसलिंग का आयोजन (DTE) डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। 

Counselling for NRI & Davv Employee Ward Seats

इसके अतिरिक्त davv द्वारा CUET (UG) - 2022 के  अंतर्गत आने वाले पाठ्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षको एवं उनके आश्रितों को कर्मचारी कोटे के अंतर्गत इस प्रवेश प्रक्रिया शामिल किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 है. जबकि  इनके लिए प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे तक्षशिला परिसर, DAVV  में आयोजित की जाएगी। 

NRI एवं Davv Employee Ward Seats के लिए  काउन्सलिंग का अयोजन  दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को दोपहर ढाई बजे से  तक्षशिला केंपस, खंडवा रोड, इंदौर में किया जाएगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !