BHOPAL ईदगाह हिल्स में गैस लीक, सैंकड़ों प्रभावित, 7 लोग अस्पताल में भर्ती

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ईदगाह हिल्स स्थित फिल्टर प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव की खबर आ रही है। मदर इंडिया कॉलोनी में डर का माहौल है और लोग घर के बाहर निकल आए। 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय मरीजों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। मौके पर 108 एंबुलेंस, एटीएम मनोज उपाध्याय सहित प्रशासनिक टीम और शाहजहानाबाद थाने का पुलिस स्टाफ मौजूद था। 

लोगों ने बताया कि शाम 6:00 बजे अचानक उनकी आंखों में जलन होने लगी। यह तकलीफ लगातार बढ़ती चली गई। लोग अपने घरों से बाहर निकले और देखा कि लगभग सभी लोगों की आंखों में जलन हो रही है। इसके कारण डर का माहौल बन गया। पुलिस, प्रशासन एवं लोगों को जहां भी ठीक लगा उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। एडीएम मनोज उपाध्याय सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान पाया कि क्लोरीन गैस का टैंक लीक हो गया है। इसी के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही है। 

इधर मदर इंडिया कॉलोनी में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। 2 महिला सहित कुल 3 लोगों (संगीता (35), पुष्पा (45) और परवेज (65)) को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक पूरे इलाके में दहशत की स्थिति बनी रही। कई लोग इलाका छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। नगर निगम की टीम ने दावा किया है कि गैस का रिसाव बंद कर दिया गया है और अब सब कुछ सामान्य है।

लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए ऐशबाग थाना, बैरागढ़ थाना, सीएम हाउस (श्यामला हिल्स), सिविल हॉस्पिटल बैरागढ़ के अलावा हमीदिया हॉस्पिटल लोकेशन की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। 

भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है: भोपाल कलेक्टर

भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने रात करीब 12:00 बजे आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि ईदगाह हिल्स में पानी की सफाई के लिए स्थापित क्लोरीन टैंक से गैस के मामूली रिसाव की सूचना मिली है। गैस के रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। कोई घायल नहीं हुआ, कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया। 

विस्तृत जांच हेतु निर्देश दिए: मंत्री विश्वास सारंग ने बताया

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, इस मामले में सभी पीड़ित लोगों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था हो , इस पूरे मामले की जाँच हो , सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाये जाये। मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि,  ईदगाह हिल्स स्थित मदर इंडिया कॉलोनी में क्लोरीन के टैंक में रिसाव होने की घटना की बारीकियों से समीक्षा कर विस्तृत जांच हेतु निर्देश दिए हैं। यदि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसकी पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रभावी कदम भी उठाये जायेंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!