UJJAIN की पोहा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 महिलाएं जिंदा जली - NEWS TODAY

उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। 

घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे हैं।

मृतकों में दुर्गा (45) निवासी बोरखेड़ी, आगर और ज्योतिबाई निवासी नागझिरी है। तलाशी में तीसरी महिला का शव भी निकाला गया। वहीं, सीमा नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !