Small Business Ideas- कॉर्नर की दुकान से एक साल में एक करोड़ कमाना है तो ध्यान से पढ़िए

यह एक लो इन्वेस्टमेंट और हाई प्रॉफिट वाला बिजनेस आइडिया है। भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसका डेली इनकम ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसे आप किसी भी लोकेशन पर शुरू कर सकते हैं लेकिन यदि किसी भीड़ भरे इलाके में आपके पास कॉर्नर की दुकान है तो बहुत संभावनाएं की है इसके माध्यम से आप 1 साल में एक करोड़ तक कमा सकते हैं। 

यदि तेजी से पैसा कमाना है और बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं करना तो फूड प्रोडक्ट्स पर काम करना सबसे अच्छा होता है। लोग गरीब हो या अमीर लेकिन बाजार से कुछ ना कुछ खाना जरूर पसंद करते हैं। डोसा, समोसा, आमलेट या कुछ और आप जो भी आर्डर करते हैं वह आपके सामने बनता है। आप उसे बनते हुए देख सकते हैं परंतु यदि आप आइसक्रीम आर्डर करते हैं तो वह आपके सामने नहीं बनती। आपको नहीं पता होता कि कितनी देर पहले बनी थी। एक बड़े से फ्रीजर के अंदर -40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर आइसक्रीम को कई दिनों तक ठंडा रखा जा सकता है। जब हम आइसक्रीम लेते हैं तो उसके साथ से ज्यादा ठंडक का एहसास होता है, लेकिन अब बाजार की डिमांड बदलने लगी है। 

मार्केट में फ्रेश तवा आइस क्रीम का जमाना शुरू हो गया है। यह आइसक्रीम आपका ऑर्डर मिलने के बाद आपके सामने तैयार की जाती है और अधिकतम 10 मिनट में आपके हाथ में होती है। तब आइसक्रीम मशीन ₹40000 से लेकर ₹150000 तक मिलती है। जितनी बड़ी मशीन उतनी ज्यादा क्वांटिटी में आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। अलग-अलग फ्लेवर दिए जा सकते हैं। आइस क्रीम रोल, कप आइस क्रीम, ग्लास आइसक्रीम, इडली की प्लेट में यहां तक की सूट के बाउल में भी आइसक्रीम सजा कर दी जा रही है। 

भारत के कई शहरों में तबाही स्क्रीम काफी लोकप्रिय हो चुकी है। लोगों को सबसे अच्छी बात यह लगती है कि उनकी आइसक्रीम उनके सामने तैयार की जा रही है। दूसरी खास बात यह होती है कि आइसक्रीम में जो सामग्री मिलाई गई है उसका पूरा स्वाद मिलता है क्योंकि आइसक्रीम ठंडी तो होती है परंतु -40 डिग्री सेल्सियस पर जमकर बर्फ नहीं बनती। 

1 किलो तवा आइस क्रीम की लागत ₹100 के आसपास होती है और इसका विक्रय मूल्य कम से कम ₹500 होता है। आइसक्रीम में जितने फ्लेवर ऐड किए जाएंगे इतनी महंगी होती जाएगी और कितनी महंगी आइसक्रीम होगी आपका प्रॉफिट मार्जिन उतना ज्यादा होता चला जाएगा। कृपया अपने शहर की किसी भी आइसक्रीम पार्लर की बिक्री पता कीजिए। सबसे छोटा दुकानदार भी 1 दिन में कम से कम 5 किलो आइसक्रीम बेच देता है। आप खुद कैलकुलेट कर सकते हैं कि किस कॉर्नर वाली दुकान पर आप कितनी बिक्री कर पाएंगे। सबसे खास बात यह है कि तवा आइस क्रीम हर मौसम में बिकती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !