RDVV जबलपुर के कर्मचारी हड़ताल पर, परीक्षा विभाग का काम भी ठप -NEWS TODAY

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित RDVV (रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय) में मंगलवार को कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों का कहना था कि बीते 8 माह से लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित मांगों को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन जब निराकरण निकलता नजर नहीं आ रहा है। मजबूरी में काम का बहिष्कार करना पड़ा।

विश्वविद्यालय शैक्षणिक कर्मचारी संघ ने कुल सचिव को पत्र सौंपते हुए लंबित मांगों पर विचार नहीं होने की दशा में 20 सितंबर से कामकाज का बहिष्कार करने की बात कही थी। इस दौरान कुल सचिव ने संघ से 15 दिनों का और समय मांगा था, लेकिन संघ का कहना था कि जनवरी महीने से लगातार पत्राचार चल रहा है, लेकिन अभी कर्मचारी संघ की एक भी मांग पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई। आठ माह का समय बहुत होता है। अब हम प्रशासन को और समय नहीं दे सकते।

मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने पहुंचे कुल सचिव डॉ. बृजेंश सिंह को खूब खरी-खोटी सुनना पड़ी। कर्मचारियों ने साफ कहा- ऑडिट व फाइनेंस विभाग और प्रशासन के बीच वे फुटबाल बन गए हैं। भवन निर्माणों के करोड़ों के बिल तत्काल पास हो जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों को समयमान वेतनमान के भुगतान संबंधी फाइलों को लटकाया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !