MP NEWS- मुख्यमंत्री ने श्योपुर डीएसओ को सस्पेंड किया, 4 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से  श्योपुर जिले की समीक्षा की। इस दौरान गलत जानकारी देने वाले आरसी मीणा जिला सहायक आपूर्ति अधिकारी जिला श्योपुर को तत्काल सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा चार अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं और कलेक्टर को भी चेतावनी दी है।

श्योपुर डिस्ट्रिक्ट रिव्यू मीटिंग में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि राशन वितरण शिकायतें मिल रही हैं। लोग बता रहे हैं कि उचित मूल्य की दुकान है नियमित रूप से नहीं खुलती। कलेक्टर एवं एसपी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कुल 11 मामले दर्ज किए गए हैं। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि राशन वितरण से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और तेजी से कार्रवाई करें। 

मुख्यमंत्री ने जब जिला आपूर्ति अधिकारी से इसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने अपनी तरफ से कुछ जानकारियां प्रस्तुत की जो मुख्यमंत्री के पास उपलब्ध जानकारी से अलग थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीच में रोकते हुए कहा कि गलत जानकारी प्रस्तुत मत कीजिए। इसी के साथ आरसी मीणा सहायक आपूर्ति अधिकारी को सस्पेंड कर दिया क्या। 

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को बताया कि आवास योजना में 4 कर्मचारी सस्पेंड किया गया है एवं एक आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि चारों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यदि जल जीवन मिशन की योजनाओं में गड़बड़ी पाई गई तो इसके लिए कलेक्टर जिम्मेदार होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!