INDORE बिल्डर का बेटा- विवाहिता का साइज प्लस करने सर्जरी करवाई, 11 साल तक फार्म हाउस में रखा - NEWS TODAY

पुलिस ने एक बिल्डर के बेटे के खिलाफ विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बिल्डर का बेटा उसके पीछे पड़ गया था। उसका उसके पति से तलाक करवा दिया। अपने पास रखा लेकिन शादी नहीं की। साइज प्लस के लिए सर्जरी करवाई। 11 साल तक उसके साथ मनमानी करता रहा। 

महिला ने शिकायत में बताया कि 11 साल पहले यानी 8 अप्रैल 2011 को उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। फिर वे एक-दूसरे मिलने और फोन पर बातें करने लगे। सबसे पहले आरोपी ने शादी के लिए प्रपोज किया। महिला ने उसे स्पष्ट रूप से बताया कि वह विवाहित है। कुछ समय बाद दोनों बिलावली क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस पर गए जहां पहली बार दोनों के फिजिकल रिलेशन बने। 

आरोपी लगातार महिला को शादी के लिए प्रपोज करता रहा और दोनों के बीच रिलेशन बनते रहे। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया है कि कुछ समय बाद आरोपी हिंसक हो गया था। शादी करने के लिए उसने महिला को रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके पति पर चाकू से हमला किया और महिला को तलाक देने के लिए कहा। 

उसके लगातार दबाव बनाने के कारण 2017 में महिला और उसके पति ने तलाक ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद आरोपी ने उससे शादी नहीं की और लगातार रिलेशन बनाता रहा। जुलाई 2020 में जबर्दस्ती ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी करा दी। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और उससे उसकी मर्जी के विरुद्ध हर तरह के काम करवाता था। 

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी धोखाधड़ी के एक मामले में जेल चला गया था। इसके बाद महिला उसके दबाव से मुक्त हुई और उसने पुलिस में आकर शिकायत की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !