अशोक गहलोत और दिग्विजय सिंह दंगल में आमने-सामने, INC में बुजुर्गों का जोश हाई है- NEWS TODAY

इंडियन नेशनल कांग्रेस यानी कांग्रेस पार्टी में बुजुर्गों का जोश हाई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कदम बढ़ाया तो दिग्विजय सिंह ने दिल्ली दौड़ लगा दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह भी रेस में शामिल है। इधर अशोक गहलोत का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा तो छोड़ देंगे। अशोक और दिग्विजय दंगल में आमने सामने आ गए हैं। 

ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा: अशोक गहलोत

कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए)। जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

मैं भी रेस में शामिल हूं: दिग्विजय सिंह 

दिग्विजय सिंह से जब शशि थरूर और मनीष शर्मा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे क्यों भूल गए मैं भी देश में शामिल हूं। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर अचानक दिल्ली पहुंच गए थे। उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले अशोक गहलोत की दावेदारी के साथ ही उन्होंने एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत याद दिला दिया था। कुल मिलाकर दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत के सामने सीना तान कर खड़े हो गए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!