MP NEWS- सभी नगर पालिकाओं के नाम तिरंगा अभियान के लिए गाइडलाइन जारी है

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने मध्य प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद के लिए तिरंगा अभियान से संबंधित गाइडलाइन जारी कर दी है।

कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शहरों में चौराहों को तिरंगे से सजायें। एक भी घर ऐसा नहीं रहे, जिसमें तिरंगा नहीं लहराये। मंत्री श्री सिंह ने "हर घर तिरंगा" अभियान के प्रति नागरिकों जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर शहर में एक दिन प्रभात फेरी निकाली जाय। तिरंगा सांग को एलइडी स्क्रीन पर एवं प्रचार वाहनों में चलायें। शहरों में तिरंगा अभियान से संबंधित होर्डिंग और फ्लेक्स लगवायें, इससे वातावरण बनता है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हर नगर में देश-भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। इनमें अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की जानकारी दी जाये। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शहर की माँग अनुसार तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हर घर पर तिरंगा लगाने और उसके साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें।

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज श्रीवास्तव ने "हर घर तिरंगा" अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !