सुश्री कामना आचार्य को डीपीआई से हटाया - MP education karmchari news

Updesh Awasthee
सुश्री कामना आचार्य को अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के पद से ट्रांसफर कर दिया गया है। सुश्री आचार्य को प्रगत शैक्षणिक संस्थान भोपाल में प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश दिनांक 29 अगस्त 2022 को हस्ताक्षर किया गया। 

सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान ने सैनिक स्कूल के लिए जमीन दी

सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान म.प्र. द्वारा सीहोर में ग्राम बगवाड़ा में सैनिक स्कूल के लिए 16 हेक्टेयर की भूमि स्थायी पट्टे के रूप में देने पर सहमति प्रदान की गई। धाकड़ समाज मंदसौर को छात्रावास निर्माण के लिए मंदसौर स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 94 रकबा में 0.209 हेक्टेयर भूमि, सरस्वती शिक्षा समिति, मोतीनगर को सागर में भूमि आवंटन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) एलिम्को सहायक का उपक्रम 16/2 भानपुरा देवास को भूमि आवंटन के लिए सहमति दी गई।

मत्स्य महासंघ के कर्मचारियों को 34% महंगाई भत्ता स्वीकृत

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ काम-काज समिति की 106वीं बैठक में मत्स्य महासंघ के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!