INDORE में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ साढ़े नौ करोड़ की ठगी- NEWS TODAY

Updesh Awasthee
इंदौर।
चार्टर्ड अकाउंटेंट से बिल्डर बने आशीष दास ने सैकड़ों लोगों के साथ साथ बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को भी 9.54 करोड रुपए का चूना लगाया है। रितिक रोशन ने लॉ ट्रिब्यूनल में आशीष दास के खिलाफ केस फाइल किया है। 

चार्टर्ड अकाउंटेंट आशीष दास मुंबई में रहने लगा था। यहां उसने बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ संबंध बना लिए थे और उनके टैक्स का काम देखता था। उनका विश्वास जीतने के बाद आशीष दास ने करोड़ों की ठगी का बड़ा प्लान बनाया। पुष्पेंद्र वडेरा को अपना पार्टनर बनाते हुए JSM देवकान के नाम से कंपनी बनाई और तीन प्रोजेक्ट पिनेकल ड्रीम्स (निपानिया) पिनेकल ग्रैंड (बायपास) और पिनेकल डिजाइर (सुपर कोरिडोर) लॉन्च कर दिए। 

चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के कारण लोगों को आशीष पर भरोसा था। लोगों ने करोड़ों रुपए लगाए। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी 9.54 करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए। बाद में मामले का खुलासा हो गया और आशीष फरार हो गया। लॉ ट्रिब्यूनल में रितिक रोशन के मामले की सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। एसर इंदौर पुलिस आशीष की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वह विदेश भाग गया है इसलिए उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!