EWS कल्याण आयोग के चेयरमैन शिव कुमार चौबे बीमार - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष शिव कुमार चौबे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में भर्ती राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री शिव कुमार चौबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी अस्पताल में श्री साहिब सिंह चौहान भी उपचार के लिए भर्ती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एम्स पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सा-विशेषज्ञों से भी चर्चा की। राज्यपाल की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

मुख्यमंत्री ने एम गीता IAS के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एम. गीता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती गीता ने मध्यप्रदेश कैडर में रहते हुए विभिन्न दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सेवाएँ दे रही थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!