BHOPAL NEWS- 3 दिन तक फोन बंद मिला तो गर्लफ्रेंड ने रेप केस दर्ज करवा दिया

भोपाल
। बागसेवनिया पुलिस थाने में आयुष पटेल नाम के एक युवक के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेंड ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। दोनों की लव स्टोरी डेढ़ साल पुरानी है। इस दौरान दोनों की एक दूसरे से पहचान हुई, लिव इन रिलेशन में रहे, अलग हुए लेकिन फिजिकल होते रहे। पिछले 3 दिन से आयुष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक 23 साल की युवती मूलत: बैतूल की रहने वाली है। वह भोपाल में प्राइवेट जॉब करती है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान आयुष पटेल से हुई। आयुष भी प्राइवेट कर्मचारी था। दोनों के बीच प्यार हो गया। लड़की का कहना है कि आई उसने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और अक्टूबर 2021 में उसी के घर पर दोनों फिजिकल हो गए। 

फिजिकल रिलेशन बनने के बाद दोनों ने सुभाष नगर इलाके में किराए का मकान लिया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अब दोनों के बीच नियमित रूप से फिजिकल रिलेशन बनते थे और दोनों पति पत्नी की तरह रहते थे परंतु फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। लड़की ने बताया कि बात को बिगड़ने से बचाने के लिए वह अपने बॉयफ्रेंड आयुष पटेल से अलग साकेत नगर में रहने के लिए चली गई।

दोनों के बीच मुलाकात होती रही। लड़की का कहना है कि जब भी वह शादी के लिए बात करती तो आयुष अच्छी जॉब तक इंतजार करने के लिए कहता। 29 जुलाई को आखरी बार दोनों के बीच रिलेशन बना, फिर उसने शादी के लिए मना कर दिया और फोन बंद कर दिया। लगातार तीन दिन तक जब आयुष का फोन बंद मिला तो लड़की ने बागसेवनिया थाने पहुंचकर उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!