MPPSC NEWS- पशु चिकित्सा सहायक भर्ती परीक्षा शुद्धि पत्र

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, रेसिडेंसी क्षेत्र ,इंदौर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा- 2021( Veterinary Assistant Surgeon Exam-221) के परीक्षा शहर एवं प्रवेश पत्र की सूचना के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।

गौरतलब है कि विज्ञापन क्रमांक 07/2021 दिनांक 20 सितंबर 2021 लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था तथा रोजगार और निर्माण समाचार पत्र  में दिनांक 27 सितंबर 2021 के अंक में प्रकाशित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से (ओएमआर शीट आधारित) दिनांक 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर पश्चात 3:00 बजे तक इंदौर जिले के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिनांक 18 अगस्त 2022 से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। विज्ञापन की अन्य शर्तें पूर्व अनुसार ही रहेगीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!