JU GWALIOR NEWS- आर्यभट्ट हॉस्टल के छात्रों ने जमकर किया हंगामा

NEWS ROOM
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्रों ने मिलकर जमकर हंगामा किया।समस्याओं का समाधान नहीं मिलने पर छात्र धरने पर बैठ गए । 

जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास में खराब भोजन मिलने एवं गंदा पानी आने की समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने गुरुवार को जेयू के प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस पर जेयू ने समस्या का सात दिन के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया। 

विद्यार्थियों का आरोप था कि जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कालेज में छात्रों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बहुत ही खराब है। आरओ खराब पड़ा है। कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने हास्टल की बोरिंग को ठीक करा दिया है। छात्रों के लिए नया आरओ लगा दिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!