Small business ideas- चालू पूंजी का 25 गुना प्रॉफिट 1 साल में

Updesh Awasthee
आज हम आपको एक ऐसा स्टार्टअप आइडिया बताने जा रहे हैं जिसमें इन्वेस्टमेंट काफी कम है और प्रॉफिट काफी ज्यादा। कुछ लोग चालू पूंजी का 25 गुना प्रॉफिट कमा रहे हैं। वह लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि उनका प्रॉफिट और ज्यादा बढ़ जाए। 

लॉन ग्रास का उत्पादन कीजिए, बड़े मुनाफे की खेती है

जैसे ही खेती की बात आती है हर कोई डर जाता है। आज की तारीख में किसान भी अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। सबसे बड़ा कारण यही है कि खेती के नाम पर लोग अनाज, दालें या फिर सब्जियों की खेती करना समझते हैं, लेकिन जो लोग परंपरागत खेती के अलावा कुछ और करते हैं। वह वाकई बड़ा मुनाफा कमाते हैं। 

लॉन ग्रास का उत्पादन बड़े मुनाफे की खेती है। एक बार लगाने के बाद 5 साल तक लगातार कटाई की जा सकती है। 1 साल में दो कटिंग कर सकते हैं। लॉन ग्रास की कई प्रजातियां होती है। कुछ तो 1 साल में 4 बार काट सकते हैं। मैक्सिकन लॉन ग्रास ₹25 स्क्वायर फीट के भाव से बिकती है। 1 एकड़ में 42000 स्क्वायर फिट होते हैं। कैलकुलेट करके देख लीजिए, कितना बड़ा मुनाफा हो सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!