ROJGAR SAMACHAR- भारतीय सेना में भर्ती के नए नियम, 40000 वैकेंसी ओपन होंगी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है। भारत की तीनों सेनाओं में भर्ती के नए नियम केंद्र सरकार द्वारा मंजूर कर लिए गए। इसके साथ ही भारत की थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना में 40000 वैकेंसी ओपन करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से भारतीय सेना में भर्ती के लिए नई नियमों को मंजूरी दे दी गई है। नए नियमों के तहत तीनों सेना में कुल 40,000 अभ्यर्थियों की भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए केवल 17 साल से 21 साल के युवा ही आवेदन कर सकेंगे। चार साल की सर्विस के पूरा हेने के बाद अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया जाएगा। 25 प्रतिशत सिपाहियों को उनके परफार्मेस के मुताबिक 15 साल के लिए स्थाई कर दिया जाएगा। 

वापिस भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा, लेकिन उन्हें ब्याज समेत 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 30 से 40 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सैनिकों को जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा। सिपाहियों का 48 लाख रुपए का बीमा भी करवाया जाएगा। वहीं सैनिक के किसी कारणवश विकलांग होने पर उसे 15 से 44 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, इन नए नियमों को इसलिए मंजूरी दी गई है, ताकि हर चार साल पर सेना में नए एवं जोशीले जवानों को भर्ती किया जा सके। साथ ही लंबे समय से सेना में खाली पड़े पदों को भरा जा सके। लंबे समय से सेना में भर्तियां नहीं की गई है, जिस कारण सेना में कई पद खाली पड़े हैं। 

इसको लेकर राजनीतिक दलों और युवाओं की तरफ से केंद्र सरकार को कई बार पत्र लिखे गए है। बता दें अधिकारी स्तर पर तीनों ही सेनाओं में शॉर्ट सर्विस का प्रावधान है। शॉर्ट सर्विस कमीशन में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को पांच साल सेवा करने का मौका मिलता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!