अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस से नाराज लोग आम आदमी पार्टी का इंतजार कर रहे हैं। उन सबके लिए गुड न्यूज़ है। अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। उनकी पार्टी पहली बार नगर पालिका निगम चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल सिंगरौली से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 

दिनांक 2 जुलाई को सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की चुनाव प्रचार आम सभा का ऐलान हुआ है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिंह सिसौदिया भी मध्यप्रदेश में अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव हो रहे हैं। इसे विधानसभा का सेमीफाइनल मानते हुए 'आप' नेताओं का पूरा फोकस यहां है। 

AAP पार्टी नेताओं का कहना है कि नगरीय निकाय के जरिए पार्टी प्रदेश में जड़ें जमा रही है, ताकि इसका फायदा डेढ़ साल बाद होने वाले चुनाव में मिल सके। यही कारण है कि पार्टी पहली बार नगरीय निकाय चुनाव भी लड़ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!