Sri Aurobindo INDORE में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, 5वीं मंजिल से गिरा, दीवार पर जूतों के निशान

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में स्थित अरविंदो हॉस्पिटल में एमडी मेडिसन की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। रात में सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने यहां दो माह पहले ही एडमिशन लिया था। 

गुरुवार दोपहर कश्यप पाटीदार (26) पुत्र रमेश पाटीदार निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी (धार) ने निजी सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कश्यप ने विदेश से एमबीबीएस किया था। जिसके बाद वह इंदौर के अरबिंदो से ​​एमडी मेडिसिन की पढ़ाई कर रहा था। यहां वह फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ रूम में एक साथी भी रहता था, जो खाना खाने गया था। इस दौरान छात्र ने यह कदम उठा लिया कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद कश्यप की सांसें चल रही थी। मौके पर मौजूद होस्टल के कर्मचारी और स्टूडेंट उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर देर रात तक उसका उपचार करते रहे। बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कश्यप का मोबाइल जब्त कर लिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होस्टल के रूम की जांच की। यहां पुलिस को कश्यप के जूतों के निशान दीवार पर मिले हैं। कपड़ों से कुछ कागज भी मिले हैं, जो दिन के समय ड्यूटी के थे। दोस्त और परिवार ने भी अपने बयान में किसी तरह की परेशानी को लेकर जिक्र नहीं किया है। इनका कहना है कि उसने कभी किसी से विवाद या झगड़े की बात नहीं कही।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !