INDORE NEWS- नवविवाहिता और फल व्यापारी के शव फांसी पर लटके मिले

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के गायत्री नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता पूजा और अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक फल व्यापारी माधव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद परिवार के बयान में बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम माधव (45) पुत्र मोहनदास केसवानी निवासी सिल्वर पैलेस कॉलोनी है। बुधवार को वह काम पर नहीं गए थे। वहीं पत्नी और बेटा भी रिश्तेदार के यहां चले गए थे। दोपहर में बेटी कुछ काम से बाहर गई थी। शाम को वापस आई तो पिता को फंदे पर लटके देखा। पुलिस के मुताबिक मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला है। मामले में जांच जारी है।

फोन पर मां से बात नहीं कर पाई तो आत्महत्या कर ली

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक मृतका का नाम पूजा (20) पति कैलाश भार्गव है। दोनों गायत्री नगर तेजाजी चौक में मंगलवार के दिन किराए से रहने आए थे। बुधवार सुबह पूजा की मां का कॉल आया था। जिस पर उसके पति कैलाश ने मोबाइल पर बात नहीं कराई। इस बात को लेकर पूजा नाराज हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों की कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद पति फैक्ट्री चला गया था। बुधवार शाम करीब 7 बजे जब वह घर पहुंचा तो पूजा ने गेट नहीं खोला। बाद में गेट तोड़ा तो पूजा अदंर फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं। तीन माह पहले ही पूजा की पारिवारिक राजी मर्जी से शादी हुई थी।

मामले में पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने कैलाश पर विवाद करने को लेकर आरोप लगाया है। इस मामले में अस्पताल में भी पोस्टमार्टम को लेकर भी दोनो पक्षों का विवाद हुआ था। यहां से पति कैलाश पत्नी को छोड़कर चला गया था। पूजा के शव को परिजन अपने साथ लेकर चले गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!