BHOPAL NEWS- सिवनी की महिला, होशंगाबाद का युवक, भोपाल में लिव-इन और अब FIR

Updesh Awasthee
भोपाल
। रोजगार की तलाश में आई सिवनी जिले की एक महिला ने नौकरी देने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दोनों 10 महीने तक लिव इन रिलेशनशिप में थे। प्रोजेक्ट खत्म हो जाने के बाद सुपरवाइजर चला गया और महिला नाराज हो गई।

शाहपुरा पुलिस थाने से बताया गया कि शिकायत करने वाली महिला की उम्र 40 साल है और सिवनी जिले की रहने वाली है। पिछले साल रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी। थाना क्षेत्र के एक प्रोजेक्ट में धर्मेंद्र सुपरवाइजर था। उसी ने महिला को काम पर रखा। दोनों एक साथ रहते थे। दोनों के बीच लिव इन रिलेशनशिप थी। प्रोजेक्ट खत्म होने के बाद धर्मेंद्र महिला को छोड़कर चला गया। आरोपी धर्मेंद्र पिपरिया जिला नर्मदापुरम का रहने वाला बताया जाता है।

महिला ने अपने घर सिवनी जिला जाकर वहां के पुलिस थाने में अपने बॉयफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर धर्मेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। महिला का कहना है कि जुलाई 2021 में उसकी मर्जी के खिलाफ पहली बार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए और 15 जून 2022 तक उसके साथ नियमित रूप से संबंध बनाए गए।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राम भरोसे ने बताया कि केस डायरी मिल गई है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!