MP NEWS- सीहोर केमिकल फैक्ट्री में आग, 2 मजदूर जिंदा जले, कई घायल

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी के नजदीक सीहोर में पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में 2 मजदूर जिंदा जल गए और कई घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की है। 

फैक्ट्री में आग क्यों लगी। फैक्ट्री में फायर सिक्योरिटी सिस्टम एक्टिवेट था या नहीं। यह कोई हादसा है या फिर साजिश। इस सब का पता पुलिस इन्वेस्टिगेशन और मीडिया ट्रायल के बाद ही चल पाएगा परंतु फिलहाल इस घटना को हादसा नहीं कहा जा सकता। मरने वाले मजदूरों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

सीहोर में पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और उसके बाद घोषणा की है कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी एवं घायलों के पूरे इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। बताया गया है कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!