मध्य प्रदेश मौसम- 8 जिलों में ओलावृष्टि, 6 संभागों में आंधी चलेगी- MP WEATHER FORECAST

0
भोपाल
। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओलावृष्टि और 6 संभागों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी अपनी सुरक्षा के इंतजाम करें और मौसम को ध्यान में रखते हुए फैसला लें। 

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, गुना, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने, वज्रपात यानी बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा रीवा, सागर, भोपाल, नर्मदा पुरम, शहडोल एवं जबलपुर संभागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति दिनांक 23 मई 2022 से शुरू हो गई है और 26 मई 2022 तक मौसम इसी प्रकार सरप्राइजिंग रहेगा। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD ने मानसून के समय पर केरल पहुँचने का अनुमान भी जारी कर दिया है। इस दौरान देश में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इसके कारण सब कुछ गड़बड़ हो गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!