INDORE NEWS- लड़की के लिए लड़ाई में एक की हत्या दूसरा घायल

इंदौर।
एक लड़की ने बॉयफ्रेंड बदल लिया। इस बात को लेकर दोनों बॉयफ्रेंड में दुश्मनी हो गई। दोनों बॉयफ्रेंड और दोनों के दो दोस्त का आमना सामना हुआ। इस लड़ाई में दोनों बॉयफ्रेंड को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन एक दोस्त की हत्या हो गई और दूसरा घायल है। 

TI इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। इस कहानी में लड़की के अलावा चार पात्र हैं। 
1. मोनू कंडारे निवासी नवलखा (जो लड़की का पहला बॉयफ्रेंड है)। 
2 शुभम बारोड़, मोनू कंडारे का दोस्त है। 
3. राजा गोयल (जो लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड है)। 
4. राजकुमार सोनकर, राजा गोयल का दोस्त है। 
लड़की ने कुछ दिनों पहले बॉयफ्रेंड बदल दिया था। मोनू कंडारे को छोड़कर राजा गोयल के साथ रिलेशन में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था। 

घटना वाले दिन मोनू और उसका दोस्त शुभम साथ में थे। राजा और उसका दोस्त राजकुमार साथ में थे। चारों के बीच लड़की को लेकर बहस शुरू हुई। राजा ने मोनू की पिटाई शुरू कर दी। शुभम ने राजा को मारने के लिए चाकू निकाला लेकिन राजकुमार ने उसका चाकू छीन कर उसी के पेट में घोंप दिया। शुभम की मौत हो गई। राजकुमार भी चाकू से घायल हुआ है। राजकुमार का कहना है कि लड़ाई के दौरान उसे चाकू लग गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले को आत्मरक्षा का बनाने के लिए राजकुमार ने खुद को चाकू मार लिया। 

असलियत क्या है पुलिस इन्वेस्टिगेशन और कोर्ट में ट्रायल के बाद पता चलेगा। फिलहाल एक लड़की के कारण दो लड़कों में लड़ाई हो गई और दोस्ती के कारण एक युवक की मौत हो गई दूसरा घायल है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!