GWALIOR NEWS- सरस्वती स्कूल के पास लड़की को सरेआम गोली मारी फिर सुसाइड कर लिया

ग्वालियर।
शादी की खरीदारी करने पिता के पास ग्वालियर आई 20 वर्षीय साक्षी गुप्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में गिर्राज कटारे उम्र 25 वर्ष को नामजद किया गया है। बताया है कि वह साक्षी से शादी करना चाहता था परंतु साक्षी की शादी किसी और के साथ तय हो गई थी। मंगलवार सुबह आरोपी ने खुद भी सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

GWALIOR BREAKING- नकाबपोश पीछा करते हुए आया और गोली मार दी

घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता (20) का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मार दी और भाग निकला। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी। पास में ही एक अंकल खड़े थे, उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब तक वह दीदी को मारकर भाग चुका था।

SHIVPURI की साक्षी गुप्ता की ग्वालियर में हत्या

साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।

LOVE STORY- दिन में लड़की से फोन पर बात की फिर उसकी हत्या कर दी

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बीते चार सालों से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था, और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। आरोपी की भाभी ने बताया कि दो-तीन दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था कि यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !