GWALIOR NEWS - SI नागेंद्र सिंह बर्खास्त, रिश्वतखोरी का ऑडियो रिकॉर्ड हुआ था

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में SSP अमित सांघी की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने SI नागेंद्र सिंह को बर्खास्त कर दिया है। SI को कोर्ट ने लोकायुक्त में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले दोषी पाये जाने पर सजा सुनाई थी। यह कार्रवाई नागेंद्र सिंह को न्यायालय के न्यायालय में दोषी मानने के बाद की गई है।

9 साल पहले सन 2013 में जनकगंज थाने के प्रभारी का दायित्व निरीक्षक निर्मल जैन पर था। जो कि रिटायर्ड हो चुके हैं। SI नागेंद्र सिंह जनकगंज थाने में पदस्थ थेनागेंद्र सिंह ने रामजी कुशवाह, लला भदौरिया व धर्मेंद्र जादौन को पकड़कर थाने में बैठा लिया था। यह लोग गिट्टी का भुगतान करने के लिये आए थे। 

भ्रष्ट थानेदार ने इन लोगों को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की थी। पैसे मांगने की बात रिकार्ड होने पर नागेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया। रिकार्डिंग SI यह कह रहा था कि यह पैसे टीआइ को भी देना पड़ेगा। इस आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी निर्मल जैन को लोकायुक्त ने सह अभियुक्त बनाया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !