JABALPUR पुलिस आरक्षक के खिलाफ PSC की छात्रा से रेप की FIR उज्जैन में दर्ज

NEWS ROOM
जबलपुर।
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर की एक युवती ने पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरक्षक पर उज्जैन के महाकाल थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया की शादी का झांसा देकर जबलपुर में पदस्थ आरक्षक महाकाल मंदिर के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इंदौर में PSC की तैयारी कर रही युवती ने जबलपुर के आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में बुधवार रात महाकाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि जबलपुर की युवती इंदौर में पीएससी की कोचिंग कर रही थी। उसने बताया की एक साल पहले पहले मार्च 2021 में जबलपुर में पदस्थ आरक्षक नीलेश पंड्या उसे महाकाल दर्शन के बहाने लाया। यहां होटल में शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहना दिया और दुष्कर्म किया। बाद में जबलपुर बुलाकर भी दुष्कर्म किया। 

नीलेश पंड्या एक साल तक शादी का झांसा देता रहा। जब युवती को लगा कि नीलेश उसे धोखा दे रहा है। पीडि़ता इंदौर महिला थाने पहुंंची। वहां जीरो पर कायमी कर घटनास्थल महाकाल होने के कारण केस डायरी भेजी गई। मामले में आरक्षक पंड्या पर दुष्कर्म केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही टीम उसे खोजने जाएगी।जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!