महिला डॉक्टर के पिता को धमकी, तेरी बेटी के फोटो वायरल कर दूंगा, नहीं तो 5000000 भेज- MP NEWS

भोपाल
। चित्रकूट मध्य प्रदेश के डॉक्टर अशोक दाते के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है। सिविल लाइन क्षेत्र में एक प्राइवेट क्लीनिक के संचालक डॉक्टर ने FIR दर्ज कराते हुए बताया है कि उनके ससुर के पास ब्लैक मेलिंग से संबंधित एक कोरियर आया है जिसमें उनकी पत्नी के फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है। 

SATNA NEWS- डॉक्टर के खिलाफ बिलासपुर में मामला दर्ज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला है कि महिला डॉक्टर सतना जिले के चित्रकूट में स्थित SNC कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। सन 2017 से लेकर 2020 तक महिला डॉक्टर चित्रकूट में रही। इसी दौरान उसकी डॉ अशोक दाते से दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद महिला डॉक्टर बिलासपुर वापस आ गई। उसके पिता ने एक डॉक्टर युवक के साथ उसकी शादी कर दी। शायद इसी बात से डॉक्टर अशोक गुस्सा हो गए हैं। 

प्यार में धोखा या एक तरफा प्यार- Real love story

पुलिस रिपोर्ट में डॉक्टर महिला के पति ने बताया कि उनकी सास के पास डॉक्टर अशोक ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया है। उसमें भी इसी प्रकार की बात की गई है। पुलिस सूत्रों को लगता है कि मामला प्यार में धोखा या फिर एक तरफा प्यार का भी हो सकता है। फिलहाल फरियादी परिवार की ओर से दिए गए सबूतों का परीक्षण किया जा रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!