DAVV NEWS - एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने 100 करोड़ मांगे

0

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने विभागों के विकास की तैयारी कर ली है। 22 विभागों को सेंटर आफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं। करीब 100 करोड़ की राशि भवन निर्माण-कायाकल्प और उपकरण खरीदने के लिए मांगी है। 

गैप एनालिसिस कमेटी की बैठक के बाद विश्वविद्यालय ने नए एक्सीलेंस प्रोजेक्ट बनाए है। इंजीनियरिंग, विधि, ईएमआरसी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, पत्रकारिता, फिजिकल एजुकेशन सहित 22 विभागों को एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने पर जोर दिया है। विश्वविद्यालय ने भवन निर्माण और कायाकल्प के लिए राशि मांगी है। प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिए है। 

1 माह में स्क्रूटनी और समीक्षा करना है। उसके बाद विभागों को अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना है। जिसका शेड्यूल उच्च शिक्षा विभाग अप्रैल जारी करेंगा। प्रोजेक्ट प्रभारी डा. अभय कुमार का कहना है कि एक्सीलेंस के लिए प्रेजेंटेशन की तारीख आना बाकी है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!