MP NEWS- मजदूरों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 11 लापता, 28 घायल

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर एक यात्री बस पुलिया के नीचे जा गिरी। इस एक्सीडेंट में एक फैमिली (पति पत्नी और उनका 1 साल का मासूम बेटा) की मौत हो गई। लगभग 28 घायल बताए जा रहे हैं। कलेक्टर अलीराजपुर का कहना है कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। 

ड्राइवर की झपकी के कारण एक्सीडेंट हुआ: एसडीओपी श्रद्धा सोनकर 

एसडीओपी श्रद्धा सोनकर के अनुसार निजी यात्री बस छोटा उदयपुर से आलीराजपुर आ रही थी। सुबह करीब 5:45 बजे चांदपुर के समीप चालक को झपकी लगने से बस पुलिया से मेलाखोदरा नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर जा पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। 

बस में 42 यात्री सवार थे, तीन की मौत, 28 अस्पताल में, शेष लापता

पुलिस के अनुसार बस में 42 लोग सवार थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पति-पत्नी और एक अन्य एक साल के बालक को मृत घोषित कर दिया है। 28 लोगों को चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में फिलहाल किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर के अनुसार हादसे में कैलाश पिता नवलसिंह उम्र 48, उनकी पत्नी मीराबाई उम्र 45 निवासी कालाखेतार जोबट व एक वर्षीय युग पिता संजय निवासी राक्सा की मौत हो गई है।

बस में ज्यादातर मजदूर थे जो गुजरात से वापस लौट रहे थे

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रोशन पचाया ने बताया कि बस पुलिस से नीचे गिरकर पलट गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। चांदपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर भी दल के साथ पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य की जानकारी ली। 

बस को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर तत्काल बचाव कार्य शुरू नहीं होता तो कुछ और लोगों की जान जा सकती थी। बस में अधिकांश श्रमिक और उनके परिवार के लोग सवार थे, जो गुजरात से यहां लौट रहे थे।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थना की

छोटा उदयपुर से अलीराजपुर जा रही बस के प्रातः चाँदपुर के मेलखोदरा नदी में गिरने से हुए हादसे में नागरिकों के असमय निधन व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोकाकुल परिवारों को संबल और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!