ग्वालियर। मात्र 17 साल के एक छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके पेट के अंदर लोहे की 27 कीलें मौजूद हैं। उनकी लंबाई 3-3 इंच है। यह देखते ही डॉक्टरों के होश उड़ गए तुरंत ऑपरेशन किया गया। 25 कीलें तो बाहर निकाल ली गईं लेकिन 2 कीलें छोटी आंत में घुस गईं थीं। इसके लिए दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा।
छात्र का नाम धनंजय कुमार उम्र 17 साल निवासी आर्य नगर मुरार बताया गया है। 1 दिन पहले उसके पेट में दर्द उठना शुरू हुआ। परिवार वालों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन कुछ समय बाद उसका पेट फूलना शुरू हो गया और उल्टियां होने लगी। परिवार वालों ने उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उसके पेट का अल्ट्रासाउंड किया। स्क्रीन पर पेट की स्थिति देखकर डॉक्टर चौक गए। छात्र के पेट में कीलें भरी हुई थी। गिनती करने पर उनकी संख्या 27 निकली।
छात्र की जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन करना जरूरी था। करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने छात्र के पेट से 25 कीलें सफलतापूर्वक बाहर निकाल ली। लेकिन 2 कीलें अभी भी छात्र के पेट रह गई थी। डॉक्टर ने बताया कि वह छोटी आंत के अंदर घुस गई है। दोबारा ऑपरेशन करके उन्हें भी बाहर निकाल लिया गया। छात्र अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
पेट के अंदर कीलें कहां से आईं, रहस्य
छात्र की जान तो बचा ली गई लेकिन उसके पेट के अंदर लोहे की 27 कीलें कैसे पहुंच गई किसी को कुछ नहीं पता। छात्र को याद नहीं कि उसने कभी कीलें निगलने की कोशिश तक की है। परिवार के लोग भी बस अनुमान लगा रहे हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
