क्या आत्मा में इतना वजन होता है, जिंदा इंसान पानी में डूब जाता है मुर्दा तैरता रहता है- GK in Hindi

कहते हैं किसी भी मनुष्य के जीवित होने का प्रमाण यह होता है कि उसके अंदर आत्मा का वास होता है। जब आत्मा शरीर छोड़कर चली जाती है तो मनुष्य की मृत्यु हो जाती है। सवाल यह है कि आत्मा में कितना वजन होता है। क्या आत्मा में इतना ज्यादा वजन होता है कि जिंदा इंसान पानी में डूब जाता है और मुर्दा पानी की सतह पर तैरता रहता है। आइए पता लगाते हैं। 

जिंदा इंसान पानी में डूब क्यों जाता है 

यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। जब कई इंसानो को ले जाने वाली नाव पानी में नहीं डूबती तो फिर नाव के बिना एक इंसान पानी में क्यों डूब जाता है। इसकी तलाश के लिए फिजिक्स की किताब खोलनी पड़ेगी। भौतिक शास्त्र में बताया गया है कि पानी में केवल वही वस्तु डूब पाती है जिसका घनत्व(Density) पानी से अधिक होता है। लकडी का घनत्व हमेशा पानी से कम होता है इसलिए वह पानी के ऊपर तैरती रहती है। लकड़ी के आयतन के अनुसार उस पर वजन रखा जा सकता है। फिर चाहे वह कोई मनुष्य हो या वस्तु। इंसान के शरीर का घनत्व 1.08 होता है जबकि पानी का घनत्व 1.01 होता है। यही कारण है कि इंसान का शरीर पानी में डूब जाता है। 

मुर्दा पानी में क्यों तैरता रहता है

शरीर तो वही है लेकिन मृत्यु के बाद वह शरीर जो पानी के भीतर डूब गया था। ऊपर की तरफ पानी की सतह पर आ जाता है। फिजिक्स के उसी पेज पर इस सवाल का जवाब भी दिया हुआ है। पानी में डूबे हुए मनुष्य की मृत्यु के तत्काल बाद उसका शरीर पानी की सतह पर नहीं आता बल्कि इसमें कुछ समय लगता है। पानी यदि ठंडा है तो ज्यादा समय लगता है। पानी गर्म है तो कम समय लगता है। दरअसल मनुष्य की बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो जाती है। करोड़ों बैक्टीरिया डेड बॉडी को नष्ट करना शुरू कर देते हैं। इनके कारण बॉडी में बहुत छोटे-छोटे छिद्र बन जाते हैं। जिसके कारण बॉडी का घनत्व कम हो जाता है। जैसे ही बॉडी का घनत्व 1.01 से कम होता है वह पानी की सतह पर आ जाती है।

कुल मिलाकर सारा खेल घनत्व का है। आत्मा से इसका कोई रिलेशन नहीं है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !