दिग्विजय सिंह भोपाल में कॉमेडी शो ऑर्गेनाइज करने वाले हैं- BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल में एक कॉमेडी शो ऑर्गेनाइज करने जा रहे हैं। इस शो में कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी परफॉर्म करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा: भोपाल में आओ डरो मत

दिग्विजय सिंह ने दोनों कॉमेडियंस को ओपन इनविटेशन दिया है। उन्होंने न्योता देते हुए लिखा कि 'मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में शो आयोजित करता हूँ। सारी ज़िम्मेदारी मेरी होगी। शर्त एक होगी, कॉमेडी का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होगा। इसमें तो संघियों को एतराज़ नहीं होना चाहिए!! आओ डरो मत!! अपनी सुविधानुसार तारीख़ व समय दो। तुम्हारी सभी शर्तें मंज़ूर हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा: मेरे सामने आओ और मेरा मजाक उड़ाओ 

दरअसल, इन दिनों भारत के ज्यादातर कॉमेडियंस, हास्य के बजाय लोगों का मजाक उड़ाने का काम करते हैं। कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी राजनीति से जुड़ी हस्तियों का मजाक उड़ाते हैं। इसके कारण दोनों अक्सर विवादित हो जाते हैं। दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया जाए। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !