OPS और DA के लिए जबलपुर में कर्मचारियों की महारैली- JABALPUR NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, एरियर्स तथा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी, काले झण्डे लेकर सैंकड़ों की संख्या में एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया। 

कर्मचारियों का मौन जुलूस सिविक सेटर जबलपुर से प्रारंभ होकर, करमचंद चौक, ओमती चौराहा होते हुए पुलिस कंद्रोल रूम के पास समाप्त हुआ। जहां माननीय मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर जिला जबलपुर के प्रतिनिधि एसडीएम श्री पीके सेन गुप्ता को सौपा गया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षा, स्वास्थ्य, पी.डब्ल्यू.डी., पी.एच.ई.कृषि विभाग, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कलेक्टेड्र ,तहसील,कोषालय, इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटेक्नीक आदि समस्त विभागों के कर्मचारी सैंकडों की संख्या में उपस्थित रहे। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, संजय यादव, जवाहर केवट, मनोज राय द्वेय, नरेन्द्र दुबे, शहजाद द्विवेदी, नरेन्द्र सेन, के.जी.पाठक, अजय दुबे, रमेश साहू, नरेन्द्र सिंह चौहान, अजय सिंह, कैलाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह परिहार, हर्षमनोज दुबे, के.के.मिश्रा, मुकेश सिंह, मिर्जा मन्सूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, योगेन्द्र मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदीप राय, नरेन्द्र शुक्ला, कृपाल झारिया, आर.के.परोहा, वीरेश शर्मा, आलोक वाजपेयी, विवेक तिवारी, आशुतोष तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, धनश्याम पटैल, डॉ0संदीप नेमा, अरूण दुबे, आर.के.गुलाटी, चन्दु जाउलकर, राकेश दुबे, प्रशांत शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, महेश कोरी, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, धीरेन्द्र सोनी, मो० तारिख, मनोज सेन, नितिन शर्मा श्यामनारायण तिवारी, देवदत्त शुक्ला, संतोष तिवारी, आदि ने उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !