सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते प्रभात झा का फोटो वायरल - GWALIOR NEWS

भोपाल
। सिद्धांतों की राजनीति का एलान करने वाले प्रभात झा का ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो भोपाल में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का है। फोटो में मौजूद जवान सिंह पवैया की नजर की भी चर्चा हो रही है। प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया बताया था। सिंधिया जब भाजपा में शामिल हुए तब भी प्रभात झा नाराज थे।

भाजपा के केंद्र में थे, आप किनारे पर भी नहीं दिखते 

एक समय था जब प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में हुआ करते थे। मध्यप्रदेश में प्रभात झा से पूछे बिना भाजपा का कोई डिसीजन नहीं होता था। हालात यह थे कि प्रभात झा को शिवराज सिंह चौहान के बाद मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाने लगा था। शिवराज सिंह ने जब मैं अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से हटवाया तो मुआवजे के तौर पर उन्हें केंद्रीय कार्यसमिति में सम्मान दिया गया था। राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। प्रभात झा के बिना मध्य प्रदेश में चुनाव की रणनीति नहीं बनती थी। अब हालत यह है कि ग्वालियर के पंचायत चुनाव में भी प्रभात झा की पूछ परख नहीं है।

क्या प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगी 

वैसे तो प्रभात झा ने ऐलान किया था कि 60 साल की उम्र के बाद वह सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगे परंतु जब पार्टी ने उन्हें आइसोलेशन में डाला तो उनकी छटपटाहट साफ नजर आई। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर चंबल संभाग के सभी सिंधिया विरोधियों से उनके घर जाकर मुलाकात की। यहां तक की उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को ग्वालियर छोड़ने पर मजबूर करने वाले जय भान सिंह पवैया के घर भी सिंधिया गए लेकिन प्रभात झा से उन्होंने दूरियां बना कर रखी। भाजपा कार्यसमिति में आज जो प्रभात झा का ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते हुए फोटो वायरल हुआ, तब लोगों का सवाल सिर्फ यही था। क्या प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगी है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !