MP BJP NEWS- प्रदेश पदाधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जिला स्तर तक सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति करें अन्यथा प्रदेश पदाधिकारियों को बदल दिया जाएगा। 

जिलों की कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल करो: प्रदेश प्रभारी

प्रदेश प्रभारी ने मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों से सवाल किया कि आपने सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है? जवाब ना में मिलने पर राव ने कहा- आपके पास कार्यसमिति की बैठक तक 24 घंटे का समय है, भोपाल में ही रुको और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो। जिलाध्यक्षों को भी उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा- कल (शुक्रवार) तक जिलों की कार्यसमिति की घोषणा हो जानी चाहिए। बता दें कि अभी 15 जिले ऐसे हैं, जहां कार्यसमिति नहीं बन पाई है।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी संगठन के लिए काम नहीं कर रहे

बता दें कि दो दिन से बीजेपी के मोर्चों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो रही है। महिला मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश के आधे जिलों में अध्यक्ष घोषित नहीं किए थे। बुधवार को देर शाम दोनों मोर्चा ने सूची जारी की थी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों से जिलों के प्रवास का लेखा जोखा मांगा गया, तो वे एक दूसरे की बगलें झांकने लगे, फिर संभलते हुए जवाब दिया कि उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण प्रवास नहीं कर पाए।

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों पर संगठन की अनदेखी करते हैं

राजगढ़ में हुई पिछली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम बनाकर जिलों के प्रवास करने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित थे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !