INDORE की हाई प्रोफाइल अग्रवाल फैमिली के खिलाफ 2.5 करोड़ का दहेज एक्ट

इंदौर।
शहर की प्रतिष्ठित और हाई प्रोफाइल फैमिली के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई शहर के मटुंगा थाने में दहेज एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। 2.5 करोड़ रुपए लेकर लड़की को घर से भगा देने का आरोप लगाया गया है। लड़का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 

विशाल अग्रवाल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांतिनिकेतन में रहता है। विशाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पिता विमल अग्रवाल की भी शहर में प्रतिष्ठा है। पुलिस ने बताया कि पलासिया में इनका ऑफिस भी है। कमोडिटी कारोबार से जुड़े मुंबई के अजय अग्रवाल की बेटी निधि अग्रवाल से 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर राजस्थान के फाइव स्टार होटल ताज लेक पैलेस में धूमधाम के साथ शादी हुई थी। इस संबंध में दाल कारोबारी अनिल मंगल और सुधा मंगल ने मध्यस्थता की थी। 

शादी के एक महीने बाद ही चला गया

मुंबई में दर्ज हुए प्रकरण के अनुसार शादी के 1 महीने बाद ही विशाल अग्रवाल अमेरिका चला गया। शिकायत में बताया गया है कि शादी के दौरान दहेज में और उसके बाद लड़के वालों ने कुल मिलाकर 2.41 करोड़ रुपए (नगदी एवं ज्वेलरी मिलाकर) लिए हैं। विशाल के अमेरिका चले जाने के बाद ससुराल वालों ने प्लान बनाकर निधि को मायके मुंबई भेज दिया। निधि ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे आसपास के लोगों से पता चला कि विशाल अग्रवाल की पहले भी दो बार ऐसी ही शादी हो चुकी है। वह दहेज लेकर फरार हो जाता है। 

सगाई में लिए 70 लाख और शादी में 90 लाख 

निधि के परिवार के लोगों ने बताया कि सगाई के दौरान परिवार को 70 लाख रुपए नकद दिए थे। शादी में 50 तोला सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर समेत 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 18 लाख नकद परिवार ने निजी काम से लिए थे। इसके अलावा अन्य काम बताकर रुपए लिए गए। परिवार ने बताया कि कुल मिलाकर उनके करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है।

विमल अग्रवाल ने कहा- आरोप निराधार हैं 

विशाल अग्रवाल के पिता विमल अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने शादी में कोई दहेज नहीं दिया। होटल का ₹14000 का बिल उन्होंने अपने पर्सनल अकाउंट से पेमेंट किया है। विमल अग्रवाल का कहना है कि विशाल और निधि के बीच वैचारिक मतभेद थे। विशाल के अमेरिका चले जाने के बाद निजी अपनी मर्जी से मुंबई चली गई। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !