पृथ्वी यदि अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा, पढ़िए मजेदार बातें- GK in Hindi

अपन सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी (Axis) पर लगभग 24 घंटे (23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड) में एक चक्कर पूरा करती है। अपन यह भी जानते हैं कि पृथ्वी के घूमने की रफ्तार 1670 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी 1 सेकंड में 30 किलोमीटर लेकिन क्या कभी सोचा है कि पृथ्वी अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा। लंदन के वैज्ञानिक माइकल स्टीवंस ने इसी प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए अध्ययन किया। पढ़ते हैं उनकी स्टडी रिपोर्ट क्या कहती है।

माइकल स्टीवंस बताते हैं कि पृथ्वी के 1670 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से घूमने के कारण ही उसका ऑर्बिट बनता है। यदि आप किसी तरह पृथ्वी से बाहर निकल जाएं तो उसके ऑर्बिट में फंस जाएंगे, और सारी जिंदगी पृथ्वी के चक्कर लगाते रहेंगे। ऐसी स्थिति में यदि पृथ्वी अचानक घूमना बंद कर दे तब वातावरण पहले की तरह गतिमान बना रहेगा। पृथ्वी के अंदर हवा की स्पीड 1670 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। 

खुले मैदान में खड़ा इंसान बंदूक की गोली की तरह उड़ जाएगा और सामने वाली किसी भी चीज से टकराएगा। पृथ्वी के घूमने के कारण ही उसकी ग्रेविटेशनल फोर्स बनती है। पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र खत्म हो जाएगा। पलक झपकते ही बिल्कुल वैसा होगा जैसा परमाणु विस्फोट के बाद होता है। नारंगी के आकार वाली पृथ्वी पूरी तरह से गोल हो जाएगी। 

समुद्र का पानी अचानक मैदानी इलाकों में भर जाएगा। इतना तो तय है कि इंसान के कुछ भी सोच पाने से पहले उसकी मृत्यु हो जाएगी। पृथ्वी पर जीवन खत्म हो जाएगा और शायद पृथ्वी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !