MP NEWS- शादी के 1 महीने बाद देवर के साथ लिव-इन में गई युवती का शव मिला

सागर
। राज बिहारी भार्गव उम्र 35 साल के साथ डेढ़ महीने पहले शादी करके आई प्रियंका उर्फ सपना उम्र 22 साल का शव मिला है। बताया गया है कि शादी के 1 महीने बाद प्रियंका ने अपने पति को छोड़ दिया था और देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। 

सपना ने ससुराल में ही पति बदल लिया था

पुलिस के मुताबिक ओडिशा के संभलपुर की रहने वाली प्रियंका उर्फ सपना (22) की शादी मध्य प्रदेश के जिला सागर के खजरा हरचंद के रहने वाले राजबिहारी भार्गव (35) के साथ डेढ़ महीने पहले मंदिर में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ ज्यादा समय तक नहीं रही। वह ससुराल में ही पिछले 15 दिनों से देवर मनोज के साथ लिव इन में रहने लगी थी।

पुलिस को ससुर ने दी हत्या की सूचना

गुरुवार शाम खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे मनोज और प्रियंका कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह ससुर विश्वनाथ भार्गव उठे, तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। पिता ने अंदर जाकर देखा, तो प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही SDOP, खुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान मिले हैं। मनोज घर से फरार है। संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

लिव इन पाटनर देवर के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहती थी

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओडिशा की रहने वाली प्रियंका की शादी मनोज के बड़े भाई राजबिहारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद प्रियंका अपने घर चली गई। इसके बाद जब लौटी तो देवर मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई। करीब 15 दिनों से प्रियंका और मनोज घर में ही साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका और मनोज कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

SDOP सुमित केरकेट्टा ने बताया कि घर में महिला का शव मिला है। शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्राथमिक तौर पर महिला की हत्या होना सामने आया है।

15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP GOVT JOBS- बालाघाट और छतरपुर में अस्थाई शिक्षक भर्ती
MP TRIBAL- अतिथि विद्वानों की भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरी- BU BHOPAL में असिस्टेंट प्रोफेसर बैकलॉग सीधी भर्ती विज्ञापन
फ्री कैरियर काउंसलिंग, रोजगार विभाग की ओर से सभी के लिए, रजिस्टर करें
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- अंतिम चयन सूची जारी, 12043 उम्मीदवारों के नाम यहां पढ़ें
MPPSC NEWS- सहायक प्रबंधक परीक्षा स्थगित
MP GOVERNMENT JOB- सरकारी नौकरी के अवसर- नगरीय निकायों में बंपर भर्ती आने वाली है
JU GWALIOR JOBS- गेस्ट फैकल्टी भर्ती शुरू
MP BOARD NEWS- बेस्ट ऑफ फाइव का फार्मूला फेल, नया परीक्षा पैटर्न लागू
MPPSC 19-20 RESULT और 2021 विज्ञापन के लिए प्रदर्शन
MP BOARD 10th-12th विशेष परीक्षा- रिटोटलिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम का टाइम टेबल
मध्य प्रदेश मौसम- ग्वालियर तक आ गईं गुलाबी ठंड वाली हवाएं

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiभगवान राम का धनुष कितना बड़ा था, कितना वजनदार था
GK in Hindiसूर्य 4.6 अरब साल से कैसे जल रहा है, उसे ऑक्सीजन कहां से मिल रही है
GK in Hindiखरगोश पानी क्यों नहीं पीते, क्या बिना पानी के जिंदा रह सकते हैं
GK in Hindiबाघ की जीभ में कांटे क्यों होते हैं, इंसानों के प्रति व्यवहार कैसा है
GK in Hindiहवाई जहाज की स्पीड कितनी होती है, 1973 में क्यों घटाई गई थी
GK in Hindiअंडा तो बंद होता है फिर चूजे को ऑक्सीजन कहां से मिलती है, जिंदा कैसे रहता है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !