MP BOARD- बेस्ट ऑफ फाइव का फार्मूला फेल, नया परीक्षा पैटर्न लागू

Bhopal Samachar

MP Education Board new exam pattern

भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education के विद्वानों ने हाल ही में रिजल्ट सुधारने के नाम पर बेस्ट ऑफ फाइव का फार्मूला लागू किया था, जो फेल हो गया है। अब नया परीक्षा पैटर्न लागू किया गया। इस बार फिर दावा किया जा रहा है कि नई परीक्षा पैटर्न से पढ़ने वाले बच्चों को टॉप करना आसान हो जाएगा और पढ़ाई में कमजोर बच्चों को पासिंग मार्क्स प्राप्त करना मुश्किल नहीं रहेगा। 

MP BOARD के बेस्ट ऑफ फाइव फार्मूले का क्या हुआ 

10वीं हाई स्कूल एवं 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के विद्वानों ने बेस्ट ऑफ फाइव फार्मूला लागू किया था। दोनों कक्षाओं में कुल 6 विषय पढ़ाए जाते हैं। फार्मूला यह था कि जिन पांच विषयों में सबसे अच्छे नंबर होंगे उन्हें मार्कशीट पर छापा जाएगा और उसी के हिसाब से रैंक निर्धारित होगी। यदि कोई स्टूडेंट पांच विषयों में टॉप करता है और छठवें विषय में फेल हो जाता है तो उसे टॉपर घोषित किया जाएगा। जब स्टूडेंट्स को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने छठवें विषय की पढ़ाई ही बंद कर दी। जो समस्या छह विषयों में आ रही थी वही समस्या 5 विषयों में आने लगी। सरकारी विद्वान फार्मूला लागू करने से पहले इतनी सी बात भी नहीं समझ पाए थे। इसलिए फार्मूला फेल हो गया।

MP BSE 10वीं-12वीं का नया परीक्षा पैटर्न क्या है

नई शिक्षा नीति के नाम पर परीक्षा पैटर्न बदल दिया गया है। 
पिछले साल तक पेपर में अधिकतम 25% तक ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आते थे। 
इस साल से 40% क्वेश्चन ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। 
40% प्रश्न विषय पर आधारित पूछे जाएंगे।
मात्र 20% प्रश्न विश्लेषणात्मक उत्तर के लिए पूछे जाएंगे।

14 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP TRIBAL- अतिथि विद्वानों की भर्ती हेतु जॉब नोटिफिकेशन
MP NEWS- ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त
MP CORONA NEWS- 18 जिलों में संक्रमण बढ़ा, भोपाल में सबसे ज्यादा
MP NEWS- कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल का नशे पर विवादित बयान
भारत में 100 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संबद्धता के लिए मंजूरी दी
GWALIOR NEWS- सिंधिया को बेशर्म के फूल देने वाले कांग्रेस नेता की पुरानी फाइल खुली, गिरफ्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने का लास्ट चांस
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 12 OCT 2021
BHOPAL JOBS- पॉलिटेक्निक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
MPPSC 19-20 RESULT और 2021 विज्ञापन के लिए प्रदर्शन
MPPEB PAT 2021 का विज्ञापन जारी, एप्लीकेशन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiबाघ की जीभ में कांटे क्यों होते हैं, इंसानों के प्रति व्यवहार कैसा है
GK in Hindiहवाई जहाज की स्पीड कितनी होती है, 1973 में क्यों घटाई गई थी
GK in Hindiअंडा तो बंद होता है फिर चूजे को ऑक्सीजन कहां से मिलती है, जिंदा कैसे रहता है
GK in Hindiहजारों टन सोने से भरा उल्का पिंड पृथ्वी से कब टकराएगा
GK in Hindi- 3 प्रकार के विवाह, जिसमें लड़की को पत्नी का कानूनी अधिकार नहीं मिलता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!