GWALIOR कलेक्टर ने भी दिवाली की लोकल छुट्टी बदली - MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। भोपाल समाचार डॉट कॉम में सतना की खबर प्रकाशित होते ही पूरे मध्यप्रदेश में कलेक्टरों पर कर्मचारियों का दबाव बढ़ गया है। भाई दूज के अवसर पर लोकल छुट्टी की वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए इस साल गोवर्धन के अवसर पर लोकल छुट्टी घोषित की जा रही है। ग्वालियर कलेक्टर ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। 

कलेक्टर कार्यालय से प्रेस को जारी सूचना के अनुसार जिले में अब दीपावली के दूसरे दिन यानि 5 नवम्बर को पड़वा पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में जिले में भाईदूज 6 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित था। प्रभारी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश आदेश बैंकों, कोषालयों व उपकोषालयों पर लागू नहीं होगा। 

ग्वालियर में दीपावली की छुट्टी 7 नवंबर तक

उल्लेखनीय है कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर बाजार बंद रहता है। एवं भाई दूज दिनांक 6 नवंबर को शनिवार है। मध्यप्रदेश में शासन द्वारा फाइव डे वीक घोषित किया गया है। यानी शनिवार और रविवार वैसे भी साप्ताहिक अवकाश होता है। अतः सरकारी कर्मचारियों को 5 नवंबर शुक्रवार की छुट्टी देकर, दीपावली की छुट्टी को 7 नवंबर रविवार तक बढ़ा दिया गया। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचारों (एमपी कर्मचारी समाचार) के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!