RASHIFAL- कन्या और तुला राशि वालों के अच्छे दिन आ गए, मालामाल हो जाएंगे

Updesh Awasthee
जिन लोगों के नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो या फिर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते अक्षरों से शुरू होते हैं। यानी जिनकी राशि कन्या अथवा तुला है उनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। बृहस्पति देव और शनिदेव की तरफ से इसकी भूमिका बन चुकी है। दोनों राशि वालों को प्रभाव भी दिखाई देने लगा होगा। दिनांक 14 सितंबर 2021 से फल भी प्राप्त होने लगेगा। दरअसल, बृहस्पति देव 14 सितंबर को राशि परिवर्तन करके मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि देव पहले से ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। दोनों ग्रहों के मकर राशि में आ जाने से कन्या एवं तुला राशि वालों को सौभाग्य एवं लाभ का योग बन रहा है।

कन्या राशि वालों को गुरु एवं शनि के मकर में गोचर का राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए 1 महीने का समय धन लाभ के लिए काफी शुभ रहेगा। शनि देव धन भाव के साथ आय भाव पर भी कृपा दृष्टि रहेंगे। इसके कारण व्यापारियों को मुनाफा होगा। नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कर्मचारियों को इंसेंटिव अथवा बोनस मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से समय वैसे भी अच्छा ही चल रहा है। 14 सितंबर को गुरुदेव के मकर में आ जाने से लाभ में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। 

तुला राशि वालों को गुरु एवं शनि के मकर में गोचर का राशिफल

चतुर्थ भाव में विराजमान शनि की पूरे महीने दशम भाव में दृष्टि रहेगी। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की संभावना है। पुरानी मेहनत का फल इस महीने मिल सकता है। 14 सितंबर को गुरु वक्री चाल में चतुर्थ भाव में आ जाएंगे और शनि के साथ दशम भाव में दृष्टि रखेंगे। यह स्थिति नौकरी करने वाले जातकों के लिए बेहद शुभ है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
उपाय- सितंबर में इन दोनों राशि के जातक शुभ प्रभावों में बढ़ोतरी के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। शनिवार के दिन चींटियों को आटा डालें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!