कांग्रेस नेता की भरे चौराहे पर पिटाई, कपड़े फाड़े - MP NEWS

ग्वालियर
। कांग्रेस पार्टी के नेता, कमलनाथ की टीम के सदस्य पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा की बड़े चौराहे पर सरेआम पिटाई की गई। उनके कपड़े फाड़ दिए गए। विनीत विश्वकर्मा नाम के एक व्यक्ति ने सुरेश जहां पर ₹200000 हड़पने का आरोप लगाया है। विनीत विश्वकर्मा ने इस मामले की शिकायत थाना कोतवाली में की है।

झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है कांग्रेस नेता: शिकायत

गुरुवार को सुबह पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष झा को कुछ लोगों ने हाईवे पुल के पास रोक लिया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में झा के कपड़े भी फट गए। इसके बाद एक आवेदन लक्ष्मण ताल निवासी विनीत ने कोतवाली में दिया। आवेदन में बताया कि पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष झा ने जनवरी 2019 में विनीत विश्वकर्मा से शासकीय ठेका दिलाने के लिए दो लाख रुपए लिए थे, लेकिन आज तक न ठेका दिलाया न पैसे वापस किए। पैसे मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। आवेदक ने बताया कि गुरुवार को वह सुरेश झा के घर पैसा मांगने पहुंचा तो उसके साथ झा व उसके लड़के ने गाली गलौज कर मारपीट कर धमकी दी और कहा कि कोई पैसा नहीं देंगे।

पैसा लिया है तो दस्तावेज पेश करो: सुरेश झा

सुरेश झा, पूर्व शहर अध्यक्ष, कांग्रेस का कहना है कि सुबह 10 बजे बृजेश दुबे ने अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर कट्‌टा और डंडों से हमारी मारपीट की। हमारा मोबाइल और पांच-छह सौ रुपए भी छीन ले गए। गाड़ी भी तोड़ दी और हमारे खिलाफ ही शिकायत कर दी। अगर हमने रुपए लिए हैं तो दस्तावेज पेश करें। हमने किसी से रुपए नहीं लिए।


ठगी व यौन शोषण का केस भी दर्ज हो चुका है

पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष झा पर यह पहला आरोप नहीं है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में जब झा शहर अध्यक्ष थे और कमलनाथ सरकार थी, तब कांग्रेस की ही महिला पदाधिकारी ने 17 लाख रुपए ठगने और झांसे में रखकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया था। झा इस मामले में जेल में भी रहे थे। गुरुवार को झा पर दो लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा और इसी को लेकर बीच हाइवे पर कुछ लोगों ने उनको लात घूसों से बुरी तरह पीटा और कोतवाली में आवेदन देकर शिकायत भी की।

दतिया में कांग्रेस नेताओं का क्राइम रिकॉर्ड

1. 19 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर कांग्रेस पार्टी की महिला नेता ने 17 लाख रु. ठगने और शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराया।
2. 27 अक्टूबर 2020 को पंडोखर थाने में जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर सिंह गुर्जर पर मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ।
3. मई 2021 में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण पर उन्हीं के समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था।
4. अक्टूबर 2020 में सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राधेश्याम अग्रवाल पर 6 हजार वर्ग फीट जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा, पुलिस ने घर पर दबिश दी।
5. युवक कांग्रेसी आदिल खान पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ।
6. अप्रैल 2021 में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी पर मारपीट करने का प्रकरण भोपाल में दर्ज कराया गया।
7. अगस्त 2020 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मुरारीलाल पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ।
8. 27 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बेटे और नाति पर शहजाद हत्याकांड का प्रकरण दर्ज हुआ। 

03 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP SAS TRANSFER LIST 2021- मप्र राप्रसे अधिकारियों की तबादला सूची
MP OBC आरक्षण- सरकारी नौकरियों में 27% आरक्षण के लिए सर्कुलर जारी
BHOPAL NEWS- नगर निगम में रिश्वतखोरी, सब इंजीनियर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश मानसून- 25 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, सावधान रहें
MP NEWS- प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों को मंत्री भी नहीं हटा पाए, तबादले क्लोज
थाना प्रभारी कब FIR दर्ज करने से मना कर सकता है जानिए - CrPC SECTION-157
GWALIOR NEWS- कोचिंग से किडनैप हुई छात्रा 18 घंटे बाद मिली, बारादरी चौराहे से किडनैपर भी गिरफ्तार
EMPLOYEE NEWS- केंद्रीय कर्मचारियों का हाउस रेंट अलाउंस रिवाइज
JABALPUR NEWS- मध्य प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जेल अधीक्षक ने इस्तीफा दिया, चर्चाएं शुरू
MP NEWS- मध्य प्रदेश की बिजली कहां गई, सरल हिंदी में समझिए
RASHIFAL- 6 सितंबर से मंगल का 12 राशियों पर प्रभाव क्या पड़ेगा, यहां पढ़िए

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiभूखे कृष्ण का मंदिर, सिर्फ 2 मिनट के लिए बंद होता है
GK in Hindiभगवान विष्णु विश्राम मुद्रा में क्यों रहते हैं, सिंहासन पर क्यों नहीं बैठते
GK in Hindi- जूतों के फीते में लगे प्लास्टिक या धातु के लॉक को क्या कहते हैं
GK in Hindiपृथ्वी पर हिमालय लेकिन ब्रह्मांड का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है
GK in Hindiबिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !