GWALIOR NEWS- खुद शादी कर ली और गर्लफ्रेंड के मंगेतर को वीडियो भेज दिया

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। शहर के क्रिमिनल माइंडेड युवक ने एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और फिर आत्महत्या करने की धमकी देकर संबंध बना लिए। फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। प्यार में धोखा खाने के बाद भी लड़की ने कुछ नहीं कहा, जब उसकी शादी तय हुई तो निजी पलों के वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर शादी तुड़वा दी।

मामला हजीरा पुलिस थाने का है। पुलिस ने शातिर युवक के खिलाफ बलात्कार एवं ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि युवक ने अपनी बातों के माध्यम से उसे प्रभावित किया और शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद एक दिन फांसी लगाने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया और भावनात्मक दबाव बनाते हुए फिजिकल रिलेशन बना लिए। 

फिर दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने और शातिर युवक ने निजी पलों के वीडियो भी बनाए। इसी साल अप्रैल में युवक ने कहीं और शादी कर ली। प्यार में धोखा मिलने के बाद भी पीड़ित लड़की ने खुद को संभाला। किसी से कोई सवाल और शिकायत नहीं किया। लेकिन शातिर बदमाश कुछ और ही प्लान किए बैठा था। खुद की शादी के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा। 

फिजिकल होने के लिए बार-बार बुलाने लगा। हाल ही में जब लड़की की शादी तय हुई और उसने मिलने से मना कर दिया तो शातिर बदमाश ने उसके मंगेतर के पास निजी पलों के वीडियो भेजिए जिसके कारण विवाह संबंध टूट गया। अंत में परेशान होकर लड़की ने बेवफा प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

29 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP CORONA NEWS- 5 दिनों से लगातार बढ़ रहा है, विदिशा में दो की मौत
INDORE NEWS- ICICI बैंक के कैशियर का सुसाइड नोट मिला, लिखा- सोनाली को सजा मिलनी चाहिए 
MP NEWS- शिवपुरी में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पत्नी से मिलने के लिए आए थे
MP NEWS- शिक्षा केंद्र भोपाल में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला
INDORE NEWS- दिग्विजय सिंह का शक्ति प्रदर्शन, ज्योतिरादित्य सिंधिया की तर्ज पर रथ यात्रा
MP NEWS- सुसाइड करने जा रही बेरोजगार लड़की से मुख्यमंत्री ने कहा- बैठकर बात करना उचित होता है
BHOPAL NEWS- ट्यूशन टीचर के घर 7 साल की मासूम छात्रा से दरिंदगी
BHOPAL NEWS- विधायक रामेश्वर शर्मा का वीडियो वायरल, प्रतिक्रियाएं शुरू
MP ELECTION NEWS- मध्य प्रदेश उप चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू
EMPLOYEE NEWS- सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित कॉमर्स के सहायक प्राध्यापकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindi- पहले स्कूटर का आविष्कार हुआ या मोटरसाइकिल का, दोनों में बेसिक अंतर क्या है
GK in Hindi- पानी की टंकी ऊपर तो पेट्रोल टैंक जमीन के नीचे क्यों बनाते हैं
GK in Hindi- क्या इनवर्टर से चार्ज करने पर मोबाइल खराब हो जाता है
GK in Hindi- पितृपक्ष में कौए को भोजन क्यों कराते हैं, संदेशवाहक कबूतर को क्यों नहीं
GK in Hindi- दुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!