इंसान की आंखों का वजन कितना होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी- GK in Hindi

इंसान की जिंदगी में आंखों का बड़ा वजन (महत्व) होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसान की आंखों का वजन कितना होता है। हमारी आंखें बहुत बड़ी-बड़ी तस्वीर देख सकती हैं परंतु क्या आप जानते हैं मनुष्य की आंख का साइज क्या होता है। आइए आज अपनी आंखों के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं:- 

मनुष्य की आंख का वजन एवं साइज

इंटरनेट पर कुछ विद्वानों ने इस बारे में गलत जानकारी दे दी है शायद कोई विद्वान कैलकुलेशन में गड़बड़ी कर गया और उसके बाद कुछ लोगों ने कॉपी पेस्ट कर लिया। Hugh Davson Honorary Research Associate and Fellow, Department of Physiology, University College, University of London. Author of Physiology of the Eye; editor of The Eye. ने अपने एक आर्टिकल में स्पष्ट किया है कि मनुष्य की आंखों का वजन 0.25 ounce यानी 7.5 grams होता है और आंखों का साइज लगभग 0.4 cubic inch यानी 6.5 cm3 होता है। कितनी मजेदार बात है, 75 किलो के शरीर में 7.5 ग्राम की आंख इतनी महत्वपूर्ण होती है कि यदि वह नहीं हो तो 75 किलो का शरीर बेकार हो जाता है।

मनुष्य की आंखें कितना दिमाग खा जाती हैं 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आंखें, दिमाग खा जाती हैं। यानी दिमाग की ऊर्जा का उपयोग करती हैं। सबसे खास बात यह है कि आंखें दिमाग की 65% उर्जा का उपयोग करती हैं और यह शरीर के किसी भी अंग से बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि आंखें बंद कर लेने पर दिमाग को आराम मिलता है। शायद इसीलिए मैनेजमेंट के बड़े-बड़े अधिकारियों को झपकी (Nap or Blink) लेने के लिए उनके ऑफिस में खास इंतजाम किए जाते हैं।

इंसान आंखों से सीखता है, कान उसके असिस्टेंट हैं 

चलते चलते आपके लिए एक और मजेदार जानकारी यह है कि इंसान अपने जीवन में जो कुछ भी सीखता है उसमें से 80% का माध्यम आंखें होती हैं। कान तो केवल सहयोगी के रूप में काम करते हैं। शायद इसीलिए किसी विषय को सुनकर याद नहीं कर सकते लेकिन यदि पढ़ते हैं अथवा देखते हैं तो वह लंबे समय तक याद रहता है।

अगर आंख में चोट लग जाए तो क्या करें 

कभी-कभी धूल भरी आंधी की स्थिति में अथवा किसी शरारती व्यक्ति के कारण आंखों में चोट लग जाती है। कोई कीड़ा अचानक आंख में आकर टकरा जाता है और स्क्रैच हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग घबरा जाते हैं परंतु यदि उन्हें बताया जाए कि आंखों में स्क्रैच के इलाज के लिए किसी डॉक्टर की जरूरत नहीं होती बल्कि आपको केवल आंखों को आराम देने की जरूरत है, कार्निया इसे दो दिन में ठीक कर देता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !