भारत देश में भारतीय मुद्रा का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाता है। कागज के नोट हो या फिर धातु के सिक्के, RBI द्वारा जारी किए जाते हैं और RBI द्वारा ही वापस लेकर नष्ट किए जाते हैं। प्रत्येक कागज के नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की घोषणा एवं हस्ताक्षर होते हैं परंतु ₹1 के नोट पर आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर नहीं होते। श्री रामनिवास प्रजापति ने प्रश्न पूछा है कि ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं:-
भारत के सबसे छोटे नोट की सबसे बड़ी कहानी
भारत में ₹1 का नोट 30 नवंबर 1917 से शुरू हुआ है। इस नोट पर अंग्रेजी शासन काल में भारत के सम्राट जॉर्ज पंचम की फोटो छापी जाती थी। सन 1926 में ₹1 के नोट की छपाई बंद कर दी गई थी। पूरे 14 साल बाद 1940 में एक बार फिर ₹1 के नोट की छपाई और प्रचलन शुरू किया गया। भारत की स्वतंत्रता के बाद 1994 में ₹1 के नोट की छपाई बंद कर दी गई थी लेकिन 2015 में इसे फिर से शुरू किया गया।
₹1 के नोट पर किसके हस्ताक्षर होते हैं
जैसा कि अपन को पता चल चुका है कि ₹1 के नोट की छपाई 1917 से शुरू हुई थी और भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में हुई है। यानी ₹1 का नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नहीं किया गया बल्कि भारत सरकार द्वारा जारी किया गया। इसीलिए ₹1 के नोट पर भारत सरकार लिखा होता है और इस नोट पर भारत सरकार के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
₹1 के भारतीय नोट की रोचक जानकारियां
प्रथम विश्व युद्ध के कारण चांदी के सिक्के बनाने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए ब्रिटिश शासन ने ₹1 का कागज का नोट छापना शुरू किया।
भारतीय बाजार के लिए ₹1 का कागज का नोट सबसे पहली बार इंग्लैंड में छपा था।
तकनीकी रूप से इस नोट नहीं बल्कि सिक्का माना जाता है। मतलब ब्रिटिश शासन ने गारंटी दी थी कि यदि यह नोट प्रस्तुत करेंगे तो इसके बदले में सिक्का मिल जाएगा। एक प्रकार से यह मुद्रा नहीं बल्कि ₹1 के सिक्के का सरकारी बेयरर चेक है।
साल 2015 में ₹1 का पहला नया नोट राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में रिलीज हुआ था।
भारत सरकार द्वारा अभी भी एक रुपए का नोट जारी किया जाता है।
₹1 का नया नोट 100% कॉटन रैग (कपास) से बना होता है और गुलाबी-हरे रंग का होता है।
₹1 का यह नया नोट पहले फारस यानी आज के ईरान और खाड़ी देशों में भी स्वीकार किया जाता था।
1917 से 2017 तक 100 साल के बीच ₹1 के नोट को 28 बार डिजाइन बदला गया और कुल 125 अलग-अलग वेरिएंट जारी हुए।
₹1 के नोट का आज तक कभी भी डिमॉनेटाइजेशन नहीं हुआ। आज भी पुराने और नए ₹1 नोट दोनों वैध मुद्रा हैं।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

.webp)
_Indian_1_Rupee_Note.webp)
